मुंबई, 27 नवंबर (भाषा) शीर्ष वरीयता प्राप्त अंजलि सेमवाल ने गुरुवार को यहां रीवा निंबालकर पर शानदार जीत के साथ पीएसए चैलेंजर स्पर्धा के 11वें सुनील वर्मा मेमोरियल स्क्वैश के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
उन्होंने निंबालकर को 13-11,11-6,11-7 से हराया।
महिलाओं के अन्य प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में तीसरी वरीय राथिका सुथंथिरा सीलन ने आराधना कस्तूरीराज को 11-4,11-2,11-6 से हराया जबकि चौथी वरीय निरुपमा दुबे ने मलेशिया की रुई जीन येक को 11-2,6-11,11-7,11-7 से हराया।
पुरुष 16 के राउंड में, गुरवीर सिंह ने फ्रांस के सातवें वरीय मैनुअल पाकेमार को 12-14,5-11,11-9,11-0,12-10 से हराया और अभिषेक अग्रवाल ने फ्रांस के आठवें वरीय माटेओ कैरूगेट को 11-9,8-11,11-8,11-8 से हराया। पीटीआई एटीके डीडीवी
वर्गः ब्रेकिंग न्यूज एसईओ Tag: #swadesi, #News, अंजली सेमवाल, राथिका सीलन in JSW सुनील वर्मा मेमोरियल स्क्वैश क्वार्टर फाइनल

