अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रूसी सोयुज रॉकेट से अमेरिकी-रूसी दल के 3 सदस्य प्रक्षेपित

In this image released by Roscosmos space corporation, the Soyuz-2.1 rocket booster with Soyuz MS-28 space ship carrying NASA astronaut Chris Williams and Roscosmos cosmonauts Sergey Kud-Sverchkov and Sergey Mikaev, a new crew to the International Space Station, ISS, blasts off in Russian leased Baikonur cosmodrome, Kazakhstan, Thursday, Nov. 27, 2025. AP/PTI(AP11_27_2025_000147B)

मॉस्को, 27 नवंबर (AP) अमेरिकी-रूसी अंतरिक्ष यात्रियों की तीन सदस्यीय टीम गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए प्रक्षेपित हुई।

नासा के अंतरिक्ष यात्री क्रिस विलियम्स और उनके दो रूसी साथी, सर्गेई मिकाएव और सर्गेई कुड-सवेर्चकोव, कजाकिस्तान में रूस-लीज पर लिए गए बैकोनूर प्रक्षेपण स्थल से रूसी सोयुज रॉकेट में सवार होकर रवाना हुए।

तीनों अंतरिक्ष यात्री लगभग आठ महीने तक अंतरिक्ष स्टेशन पर रहने के लिए निर्धारित हैं।

सोयुज एमएस-28 अंतरिक्ष यान का स्टेशन से प्रक्षेपण के लगभग तीन घंटे बाद डॉक करने का कार्यक्रम था। (AP) GSP

Category: ब्रेकिंग न्यूज़

SEO Tags: #swadesi, #News, अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रूसी सोयुज रॉकेट से अमेरिकी-रूसी दल के 3 सदस्य प्रक्षेपित