
स्टेलेनबोश (दक्षिण अफ्रीका), 12 दिसंबर (पीटीआई):
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने दक्षिण अफ्रीका दौरे को अजेय रहते हुए समाप्त किया, जिसमें दो टेस्ट मैच और एक फ्रेंडली मुकाबला शामिल था।
भारत ने रविवार को खेले गए पहले टेस्ट में शिलानंद लाकड़ा, आदित्य अर्जुन लळगे और अमित रोहिदास के गोलों की बदौलत 5-2 से शानदार जीत के साथ दौरे की शुरुआत की।
इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने सोमवार को दूसरे टेस्ट में दो गोल दागे और टीम को 2-2 से ड्रॉ दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
बुधवार को खेले गए फ्रेंडली मुकाबले में भी भारत ने अपना विजयी क्रम कायम रखा और 4-1 से जोरदार जीत दर्ज की। इस मैच में सुखजीत सिंह, अमित रोहिदास, हार्दिक सिंह और मनदीप सिंह ने गोल किए।
पीटीआई APA ATK
