अभिषेक शर्मा पेट के संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती, नामीबिया मैच पर संशय

Mumbai: India's Abhishek Sharma walks off the field after his dismissal during the ICC Men's T20 World Cup 2026 cricket match between India and USA, at the Wankhede Stadium, in Mumbai, Saturday, Feb. 7, 2026. (PTI Photo/Kunal Patil)(PTI02_07_2026_000530B)

नई दिल्ली, 11 फरवरी (पीटीआई)। भारत के आक्रामक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पेट के संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती हैं, जिससे गुरुवार को यहां नामीबिया के खिलाफ होने वाले टी20 विश्व कप मुकाबले में उनके खेलने पर संशय पैदा हो गया है।

शर्मा पिछले दो दिनों से यहां अस्पताल में भर्ती हैं।

बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया, “अभिषेक को पेट के संक्रमण के कारण दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। समस्या का पता लगाने के लिए कुछ जांच की जा रही हैं। यह अभी स्पष्ट नहीं है कि उन्हें आज छुट्टी मिल पाएगी या नहीं। लेकिन फिलहाल नामीबिया के खिलाफ मैच में उनका खेलना संदिग्ध लग रहा है।”

भारतीय टीम प्रबंधन को उम्मीद है कि 15 फरवरी को कोलंबो में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले बड़े मुकाबले तक वह फिट होकर मैदान पर उतर सकेंगे।

यह भी पता चला है कि 25 वर्षीय खिलाड़ी रविवार को मुख्य कोच गौतम गंभीर के घर आयोजित रात्रिभोज में शामिल हुए थे, लेकिन अपने साथियों से पहले ही वहां से चले गए थे।

श्रेणी: ब्रेकिंग न्यूज़

SEO टैग्स: #swadesi, #News, #AbhishekSharma, #T20WorldCup