मुंबई, 28 जनवरी (भाषा)। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया शुरुआती बढ़त के साथ 11 पैसे की गिरावट के साथ 91.79 (अनंतिम) पर बंद हुआ।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि अमेरिकी डॉलर सूचकांक में नरमी और यूरोप के साथ लंबे समय से प्रतीक्षित व्यापार सफलता के बाद रुपये में तेजी आई। हालांकि, विदेशी कोषों से बिकवाली के दबाव और चल रहे भू-राजनीतिक तनाव ने निवेशकों की भावनाओं को प्रभावित किया।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 91.60 पर खुला और 91.50 के शुरुआती उच्च स्तर को छुआ, लेकिन लाभ को कम करते हुए दिन के निचले स्तर 91.83 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।
घरेलू इकाई अपने पिछले बंद से 11 पैसे गिरकर 91.79 (अनंतिम) पर बंद हुई।
मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 22 पैसे की बढ़त के साथ 91.68 पर बंद हुआ।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि अमेरिकी डॉलर सूचकांक में नरमी और यूरोप के साथ लंबे समय से प्रतीक्षित व्यापार में सफलता से रुपये में तेजी आई।
भारत और यूरोपीय संघ ने मंगलवार को मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लिए बातचीत के समापन की घोषणा की, जिसके तहत परिधान, रसायन और जूते जैसे कई घरेलू क्षेत्रों को 27 देशों के ब्लॉक में शुल्क मुक्त प्रवेश मिलेगा, जबकि यूरोपीय संघ को कारों और वाइन के लिए रियायती शुल्क पर भारतीय बाजार तक पहुंच प्राप्त होगी।
इस सौदे को “सभी सौदों की जननी” करार दिया गया है क्योंकि यह लगभग 2 अरब लोगों का बाजार बनाएगा।
इस बीच, डॉलर सूचकांक, जो छह मुद्राओं की एक टोकरी के मुकाबले ग्रीनबैक की ताकत को दर्शाता है, 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 96.14 पर कारोबार कर रहा था।
वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.43 फीसदी की गिरावट के साथ 67.28 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
घरेलू शेयर बाजार में सेंसेक्स 487.20 अंक उछलकर 82,344.68 पर और निफ्टी 167.35 अंक की बढ़त के साथ 25,342.75 पर बंद हुआ।
विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 3,068.49 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। पीटीआई डीआरआर एचवीए
वर्गः ब्रेकिंग न्यूज एसईओ #swadesi, #News, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे गिरकर 91.79 पर बंद

