अरुणाचल के किबिथू में पिकअप ट्रक के खाई में गिरने से 4 की मौत, 3 घायल

4 killed, 3 injured as pickup truck falls into gorge in Arunachal’s Kibithoo

ईटानगर, 28 मार्च (एजेंसी) अरुणाचल प्रदेश के सुदूर अंजाव जिले में शनिवार को एक पिकअप ट्रक के खाई में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना किबिथू सर्कल में याकुंग गांव और बारा कुंदन के बीच हुई।

अंजाव के उपायुक्त मिल्लो कोजिन ने बताया कि मृतकों की पहचान बिजय उरंग (41), अनु उरंग (38), आयुष उरंग (5) और मीना मुरा (35) के रूप में हुई है।

उन्होंने कहा कि तीनों घायलों को वालोंग के सेना अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में उन्हें इलाज के लिए असम के डिब्रूगढ़ रेफर कर दिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि चारों शवों को बरामद कर लिया गया है और वालोंग में बीआरटीएफ शिविर में लाया गया है, क्योंकि मृतकों में से कुछ जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स (जीआरईएफ) के मजदूर थे।

राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री दसांगलू पुल ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। पीटीआई कोर सोम

वर्गः ब्रेकिंग न्यूज एसईओ टैग्सः #swadesi, #News, अरुणाचल के किबिथू में पिकअप ट्रक के खाई में गिरने से 4 की मौत, 3 घायल