गुवाहाटी, 26 फरवरी (भाषा)। असम सरकार ने गुरुवार को विधानसभा चुनाव से पहले चाय बागान श्रमिकों के दैनिक वेतन में 30 रुपये की वृद्धि करने का फैसला किया।
इस फैसले के बाद ब्रह्मपुत्र घाटी में मजदूरी बढ़कर 280 रुपये और बराक घाटी में 258 रुपये हो जाएगी।
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
उन्होंने कहा, “एक अंतरिम उपाय के रूप में, कैबिनेट ने 1 अप्रैल से वेतन में 30 रुपये की वृद्धि करने का निर्णय लिया है।
चाय बागान श्रमिकों के न्यूनतम दैनिक वेतन में पिछली बार अक्टूबर 2023 में 18 रुपये की वृद्धि की गई थी।
126 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव मार्च-अप्रैल में होने की उम्मीद है।
मंत्रिमंडल ने विमानन टर्बाइन ईंधन (एटीएफ) पर मूल्य वर्धित कर (वैल्यू एडेड टैक्स) में 5 प्रतिशत की कटौती करने का भी निर्णय लिया।
उन्होंने कहा, “इस फैसले के साथ एटीएफ की कीमत कोलकाता और गुवाहाटी में समान होगी। पीटीआई टीआर टीआर एसओएम
वर्गः ब्रेकिंग न्यूज एसईओ Tag: #swadesi, #News, असम कैबिनेट ने चुनाव से पहले चाय बागानों के वेतन में 30 रुपये की वृद्धि को मंजूरी दी

