इंदौर, 9 फरवरी (पीटीआई)
इंदौर स्थित पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (पीटीसी) के आवासीय परिसर में सोमवार को एक हेड कांस्टेबल की 24 वर्षीय पत्नी अपने घर में फांसी पर लटकी मिली, एक अधिकारी ने बताया।
उप पुलिस आयुक्त श्रीकृष्ण लालचंदानी ने बताया कि हेड कांस्टेबल शैलेंद्र जादौन पीटीसी में नए रंगरूटों को योग सिखाते हैं।
उन्होंने कहा, “सोमवार सुबह योग कक्षा के बाद जब वह घर लौटे तो उन्होंने अपनी पत्नी स्नेहा को गले में फंदा लगे हुए फांसी पर लटका पाया।” उन्होंने बताया कि दंपति का एक चार साल का बेटा है।
पुलिस को मौके से अब तक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
अधिकारी ने कहा, “प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।”

