ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई की हत्या के विरोध में हैदराबाद में प्रदर्शन

Hyderabad: People from the Muslim community stage a protest against the alleged killing of Iran's Supreme Leader Ali Khamenei in US-Israel strikes, in Hyderbad, Sunday, Mar. 1, 2026. (PTI Photo) (PTI03_01_2026_000336B)

हैदराबाद, 1 मार्च (भाषा)। अमेरिका-इजरायल के संयुक्त सैन्य हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या की निंदा करते हुए रविवार को यहां एक विरोध रैली आयोजित की गई।

पुरानी हवेली क्षेत्र में खामेनेई की तस्वीर लिए महिलाओं और बच्चों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने रैली में भाग लिया और 86 वर्षीय नेता के निधन पर शोक व्यक्त किया।

प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ नारे लगाए। रैली का आयोजन शिया धार्मिक संगठन तंजीम-ए-जाफरी के तत्वावधान में किया गया था।

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई शनिवार को इजरायल और संयुक्त राज्य अमेरिका के एक बड़े हमले में मारे गए। पीटीआई वीवीके जीडीके वीवीके आरओएच

वर्गः ब्रेकिंग न्यूज एसईओ Tag: #swadesi, #News, ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई की हत्या पर हैदराबाद में विरोध रैली आयोजित