
दुबई, 18 जनवरी (एपी): ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने शनिवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को “अपराधी” करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रंप ने ईरान में प्रदर्शनकारियों का समर्थन किया और हजारों लोगों की मौत के लिए प्रदर्शनकारियों को जिम्मेदार ठहराया।
राज्य टीवी पर प्रसारित अपने भाषण में खामेनेई ने कहा कि 28 दिसंबर से शुरू हुए विरोध प्रदर्शनों में “कई हजार” लोग मारे गए। यह पहली बार है जब किसी ईरानी नेता ने इतने बड़े पैमाने पर मौतों की बात स्वीकार की है।
उन्होंने कहा कि अमेरिका ईरान के आर्थिक और राजनीतिक संसाधनों पर कब्जा करना चाहता है और प्रदर्शनकारी अमेरिका के “प्यादे” हैं। खामेनेई ने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों ने मस्जिदों और शैक्षणिक संस्थानों को नुकसान पहुंचाया।
जवाब में ट्रंप ने खामेनेई के लगभग 40 साल के शासन को खत्म करने की मांग की और उन्हें “बीमार व्यक्ति” बताया। ट्रंप ने कहा कि ईरान खराब नेतृत्व के कारण दुनिया की सबसे खराब जगहों में से एक है।
इस बीच, विरोध प्रदर्शनों के बाद ईरान में हालात शांत बताए जा रहे हैं। मानवाधिकार समूहों के अनुसार, कार्रवाई में अब तक 3,095 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो पाई है।
