देहरादून, 10 फरवरी (भाषा) कलसी तहसील में मंगलवार को एक वाहन के खाई में गिरने से तीन महिलाओं की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, यह घटना तहसील मुख्यालय से लगभग 55 किलोमीटर दूर गंगरो गांव में हुई। दुर्घटना में पांच अन्य यात्री घायल हो गए।
पुलिस ने कहा कि दुर्घटना के समय आठ लोग वाहन में यात्रा कर रहे थे। एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
उन्होंने बताया कि सभी पीड़ित स्थानीय निवासी थे। पीटीआई डीपीटी एकेवाई
वर्गः ब्रेकिंग न्यूज एसईओ टैग्सः #swadesi, #News, उत्तराखंडः देहरादून में खाई में गिरी कार, तीन महिलाओं की मौत

