उत्तर अटलांटिक में वेनेजुएला से जुड़े प्रतिबंधित तेल टैंकर पर अमेरिकी बलों ने चढ़ाई की: अमेरिकी अधिकारी

President Donald Trump speaks to House Republican lawmakers during their annual policy retreat, Tuesday, Jan. 6, 2026, in Washington. (AP/PTI) (AP01_07_2026_000017B)

वॉशिंगटन, 7 जनवरी (एपी): एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि अमेरिकी बलों ने उत्तर अटलांटिक महासागर में वेनेजुएला से जुड़े एक प्रतिबंधित तेल टैंकर पर चढ़ाई की है, जिसका वे पिछले कई हफ्तों से पीछा कर रहे थे। संवेदनशील सैन्य अभियानों पर चर्चा करने के लिए अधिकारी ने बुधवार को एसोसिएटेड प्रेस से नाम न छापने की शर्त पर बात की।

अमेरिका पिछले महीने से इस टैंकर का पीछा कर रहा था, जब उसने वेनेजुएला के चारों ओर लगाए गए अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी से बचने की कोशिश की थी।

इस जहाज पर 2024 में अमेरिका ने प्रतिबंध लगाए थे, क्योंकि उस पर लेबनान के उग्रवादी संगठन हिज़्बुल्लाह से जुड़ी एक कंपनी के लिए कथित तौर पर माल की तस्करी करने का आरोप है। दिसंबर में, जब यह जहाज वेनेजुएला की ओर जा रहा था, तब अमेरिकी तटरक्षक बल ने कैरिबियाई सागर में इसे रोककर तलाशी लेने की कोशिश की थी। ट्रंप प्रशासन ने वेनेजुएला पर नौसैनिक नाकेबंदी लगा रखी है।

हालांकि, जहाज ने तलाशी की अनुमति देने से इनकार कर दिया और अटलांटिक महासागर पार करते हुए आगे बढ़ गया।