यात्रियों के सफर को और यादगार और रचनात्मक बनाने के लिए नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (NCRTC) ने आनंद विहार नामो भारत स्टेशन पर लाइव पोर्ट्रेट स्केचिंग और आर्ट एग्ज़िबिशन की शुरुआत की है। इस पहल को इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फाइन आर्ट्स (IIFA), मोदीनगर के सहयोग से आयोजित किया गया है।
स्टेशन के अपर कंकॉर्स लेवल (नॉन-पेड एरिया) में ‘यंग ब्रश स्ट्रोक्स’ नाम से प्रदर्शनी लगाई गई है, जिसमें IIFA के छात्र और फैकल्टी द्वारा बनाई गई पेंटिंग्स शामिल हैं। इस दौरान IIFA के छात्र यात्रियों के लाइव पोर्ट्रेट भी मुफ्त में बना रहे हैं। यह प्रदर्शनी और लाइव स्केचिंग का अनुभव 27 जुलाई तक उपलब्ध रहेगा।
सैकड़ों यात्रियों ने इस रचनात्मक पहल में हिस्सा लिया और यात्रा के दौरान कुछ नया और दिलचस्प अनुभव किया। NCRTC का उद्देश्य नामो भारत स्टेशनों को सिर्फ ट्रांजिट पॉइंट नहीं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित करना है।
इसी कड़ी में ‘नामो भारत अनप्लग्ड: लाइव म्यूजिकल फ्राइडे’ भी हर शुक्रवार शाम 6 बजे आनंद विहार स्टेशन पर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें एनसीआर के युवा संगीतकार, बैंड और सोलो आर्टिस्ट्स अपनी प्रस्तुति देते हैं। इस सीजन में ‘ऑन-द-स्पॉट अंताक्षरी’ जैसे इंटरएक्टिव सेगमेंट भी यात्रियों के बीच लोकप्रिय हो रहे हैं।

