ऑस्ट्रेलियन ओपन से पहले दौर में बाहर हुई पूनाचा–इसारो की जोड़ी

Niki Poonacha

मेलबर्न, 20 जनवरी (पीटीआई): भारत के निकी पूनाचा और उनके थाई साथी प्रुच्या इसारो की जोड़ी ऑस्ट्रेलियन ओपन के पुरुष युगल मुकाबले के पहले दौर में हार के साथ बाहर हो गई। मंगलवार को खेले गए मुकाबले में उन्हें स्पेन के पेड्रो मार्टिनेज और जाउमे मुनार की जोड़ी के खिलाफ सीधे सेटों में करीबी शिकस्त झेलनी पड़ी।

इंडो-थाई वाइल्ड कार्ड जोड़ी को कोर्ट नंबर 14 पर एक घंटे 51 मिनट तक चले मुकाबले में 6-7(3), 5-7 से हार का सामना करना पड़ा।

दोनों जोड़ियों के बीच मुकाबला कड़ा रहा, लेकिन पूनाचा और इसारो तीन में से केवल एक ब्रेक प्वाइंट ही भुना सके और मैच के दौरान दो बार अपनी सर्विस गंवा बैठे।

हालांकि भारत की चुनौती युगल स्पर्धा में अभी बनी हुई है। युकी भांबरी स्वीडन के अपने जोड़ीदार आंद्रे गोरान्सन के साथ टूर्नामेंट में उतरेंगे। दसवीं वरीयता प्राप्त यह जोड़ी अपने अभियान की शुरुआत स्थानीय वाइल्ड कार्ड खिलाड़ियों जेम्स डकवर्थ और क्रूज हेविट के खिलाफ करेगी। क्रूज हेविट पूर्व विश्व नंबर एक लेयटन हेविट के बेटे हैं।

गौरतलब है कि सत्र 2025 में सुमित नागल की रैंकिंग में गिरावट के चलते भारत का कोई भी खिलाड़ी पुरुष एकल के मुख्य ड्रॉ में शामिल नहीं है। पीटीआई APS APS UNG

Category: Breaking News

SEO Tags: #swadesi, #News, ऑस्ट्रेलियन ओपन से पहले दौर में बाहर हुई पूनाचा–इसारो की जोड़ी