नोएडा, 11 जनवरी (पीटीआई):
घने कोहरे और भीषण ठंड को देखते हुए गौतम बुद्ध नगर जिले में कक्षा 8 तक के सभी स्कूल 15 जनवरी तक बंद रहेंगे। जिला प्रशासन ने रविवार को यह जानकारी दी।
बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पवार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह निर्णय जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में लिया गया है।
यह आदेश जिले में संचालित सीबीएसई, आईसीएसई, आईबी, यूपी बोर्ड तथा अन्य सभी बोर्डों से संबद्ध नर्सरी से लेकर कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों पर लागू होगा।
9 जनवरी को जारी आदेश में कहा गया है कि सभी शैक्षणिक संस्थानों को इन निर्देशों का सख्ती से पालन करना होगा।
बेसिक शिक्षा अधिकारी ने चेतावनी दी है कि निर्धारित अवधि के दौरान आदेश का उल्लंघन करते हुए स्कूल खोलने पर संबंधित संस्थानों के खिलाफ नियमों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

