कराची, 21 जनवरी (एजेंसी) पाकिस्तान के कराची में एक शॉपिंग प्लाजा में आग लगने से मरने वालों की संख्या बुधवार को बढ़कर 30 हो गई, जबकि 16 नाबालिग लड़कों सहित 73 लोग लापता हैं।
आग थोक और खुदरा बाजार गुल शॉपिंग प्लाजा के तहखाने में लगी और 17 जनवरी की रात को सदर इलाके में बाकी इमारत में फैल गई। लगभग 36 घंटों के बाद ही आग पर काबू पाया जा सका।
सिंध पुलिस सर्जन डॉ. सुमैया सैयद ने पुष्टि की कि आग से मरने वालों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है क्योंकि बुधवार सुबह मलबे से दो और शव बरामद किए गए थे।
उन्होंने कहा, “आज सुबह शवों को जिन्ना अस्पताल ले जाया गया, जहां मृतकों की संख्या बढ़कर 30 हो गई। हम अभी तक सिर्फ 10 की पहचान कर पाए हैं क्योंकि शेष शव बुरी तरह से जल गए हैं।
सिंध प्रांतीय सरकार ने 73 लापता व्यक्तियों की एक आधिकारिक सूची जारी की, जिनके बारे में माना जाता है कि वे गुल प्लाजा के अंदर थे, जब शनिवार रात को आग लगी थी।
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 73 लापता लोगों की सूची में 10 से 69 वर्ष की आयु के बीच की महिलाएं, बच्चे और वयस्क पुरुष शामिल हैं।
10 से 18 वर्ष की आयु के कम से कम 16 लड़के हैं जो या तो दुकानों पर काम कर रहे थे या खरीदारी के लिए वहां गए थे और 10 महिलाएं हैं।
कराची के मेयर मुर्तजा वहाब ने कहा कि प्रभावित परिवारों से विवरण और प्लाजा में दुकान मालिकों और उनके श्रमिकों के रिकॉर्ड एकत्र करने के बाद सूची तैयार की गई थी।
उन्होंने कहा, “इस सूची को तैयार करने में शॉपिंग प्लाजा के दुकान मालिकों के संघ ने बड़ी मदद की है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि इमारत से बरामद 30 शवों में से अब तक कम से कम 20 अज्ञात हैं, इसलिए वे सूची में हो सकते हैं।
एक वरिष्ठ वकील आबिद मतीन ने पुष्टि की कि इमारत की सुरक्षा उपायों और इमारत की संरचना की स्थिति को लेकर अदालतों में कम से कम तीन लंबित मामले थे, जो आग में नष्ट हो गए हैं।
कराची मेट्रोपॉलिटन कॉर्पोरेशन के मुख्य अग्निशमन अधिकारी हुमायूं खान के अनुसार, लापता व्यक्तियों का पता लगाने के लिए बचाव अभियान पूरा होने में 10-15 दिन और लग सकते हैं।
सिंध के राज्यपाल कामरान टेसरी ने बुधवार को स्थल के दौरे के दौरान मीडिया से कहा कि प्रत्येक दुकानदार को मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने इमारत के पुनर्वास के लिए बिल्डरों के साथ बातचीत शुरू कर दी है।
टेसरी ने कहा, “यह एक राष्ट्रीय त्रासदी है और हम उन लोगों को नहीं छोड़ेंगे जिन्होंने अपने प्रियजनों या अपने व्यवसाय को खो दिया है। पीटीआई कोर एनपीके एनपीके
वर्गः ब्रेकिंग न्यूज एसईओ टैग्सः #swadesi, #News, कराची अग्निकांड में मरने वालों की संख्या बढ़कर 30 हुई, लापता लोगों में 16 नाबालिग

