
टोक्यो, 30 जुलाई (एपी): रूस के कामचाटका प्रायद्वीप और कुरील द्वीपों में अधिकारियों ने बुधवार को पास में आए शक्तिशाली भूकंप के बाद जारी की गई सुनामी चेतावनी को रद्द कर दिया है।
हालांकि, उन्होंने कहा है कि कुछ खतरा अभी भी बना हुआ है।
रूस के आपातकालीन मंत्रालय की कामचाटका शाखा ने चेतावनी दी है कि वैज्ञानिकों को 7.5 तीव्रता तक के आफ्टरशॉक्स (भूकंप के झटके) की संभावना है। मंत्रालय ने कहा कि अवाचा खाड़ी, जहां क्षेत्रीय राजधानी पेट्रोपावलोव्स्क-कामचाट्स्की स्थित है, में और सुनामियों की आशंका बनी हुई है।
(एपी) जीआरएस जीआरएस
श्रेणी: ब्रेकिंग न्यूज़
एसईओ टैग्स: #swadesi, #News, कामचाटका प्रायद्वीप में रूसी अधिकारी, कुरील द्वीपों पर सुनामी चेतावनी रद्द
