
नई दिल्ली, 18 फरवरी (PTI) – मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में तीन चीता शावकों का जन्म हुआ है, जिससे देश में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 38 हो गई है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने बुधवार को यह जानकारी दी।
यादव ने कहा, “ये शावक दक्षिण अफ्रीका से लाई गई चीता गामिनी से जन्मे हैं, जो दूसरी बार मां बनी है। यह जन्म दक्षिण अफ्रीका से चीतों के भारत आगमन के तीन वर्ष पूरे होने के अवसर पर हुआ है।”
उन्होंने कहा, “कूनो और भारत के लिए गर्व का क्षण – गामिनी और उसके तीन नन्हे धावक मजबूत बनें और देश की चीता पुनर्वास कहानी को गति और गरिमा के साथ आगे बढ़ाएं।”
मंत्री ने कहा कि प्रत्येक सफल जन्म ‘प्रोजेक्ट चीता’ को और मजबूत करता है और इस कार्यक्रम में लगे फील्ड स्टाफ तथा पशु चिकित्सकों की निरंतर मेहनत और समर्पण को दर्शाता है।
दुनिया में पहली बार किसी बड़े मांसाहारी जीव का अंतरमहाद्वीपीय स्थानांतरण 2022-23 में सफलतापूर्वक किया गया था, जब नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से 20 चीते भारत लाए गए थे।
PTI GJS DIV DIV
Category: Breaking News
SEO Tags: #swadesi, #News, Three cheetah cubs born at Kuno National Park, India now has 38 of them
