केपी समूह ने गुजरात में 4,000 करोड़ रुपये के निवेश का वादा किया

KP Group pledges Rs 4,000 cr investment in Gujarat

नई दिल्ली, 12 जनवरी (भाषा) केपी समूह ने गुजरात में नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में 4,000 करोड़ रुपये के निवेश का वादा किया है।

समूह ने राज्य में नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के विकास के लिए गुजरात सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर भी हस्ताक्षर किए हैं।

वाइब्रेंट गुजरात क्षेत्रीय सम्मेलन-निवेश संवर्धन गतिविधि के हिस्से के रूप में राजकोट में 12 जनवरी, 2026 को समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए थे।

एमओयू के तहत, केपी समूह ने देवभूमि द्वारका और कच्छ (भुज) सहित गुजरात में कई स्थानों पर लगभग 855 मेगावाट की कुल क्षमता वाली नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाएं स्थापित करने का प्रस्ताव रखा है, जिसमें सौर ऊर्जा परियोजनाएं और आईएसटीएस से जुड़ी पवन-सौर हाइब्रिड बिजली परियोजनाएं शामिल हैं।

इन परियोजनाओं के लिए कुल प्रस्तावित निवेश लगभग 4,000 करोड़ रुपये है। पीटीआई अबी अबी बाल बाल

Category: ब्रेकिंग न्यूज एसईओ टैग्सः #swadesi, #News, केपी ग्रुप ने गुजरात में 4,000 करोड़ रुपये के निवेश का वादा किया