कैबिनेट ने केंद्रीय बजट 2026-27 को दी मंजूरी

**EDS: THIRD PARTY IMAGE** In this image released on Jan. 30, 2026, Prime Minister Narendra Modi during a prayer meeting to pay homage to Mahatma Gandhi on his death anniversary, observed as Martyrs' Day, at Gandhi Smriti, in New Delhi. (PMO via PTI Photo) (PTI01_30_2026_000295B)

नई दिल्ली, 1 फरवरी (पीटीआई)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केंद्रीय कैबिनेट ने रविवार को केंद्रीय बजट 2026-27 को मंजूरी दे दी।

मंजूरी मिलने के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपना रिकॉर्ड नौवां बजट लोकसभा में पेश करेंगी। यह बजट वैश्विक अनिश्चितताओं और निर्यात में धीमी गति के परिप्रेक्ष्य में पेश किया जा रहा है।

यह बीजेपी नेतृत्व वाली एनडीए सरकार का अपने तीसरे कार्यकाल में तीसरा बजट है।

सीतारमण ने 2019 में अपने पहले बजट में दशकों तक उपयोग में रहे लेदर ब्रिफकेस की जगह पारंपरिक ‘बही-खाता’ अपनाया था, जिसे लाल कपड़े में लपेटा गया। इस साल का बजट भी पेपरलेस (कागज रहित) रूप में पेश किया जाएगा।

पीटीआई टीम डीपी बीएएल बीएएल

श्रेणी: ब्रेकिंग न्यूज़

SEO टैग्स: #swadesi, #News, Cabinet approves Union Budget 2026-27