
खान यूनिस (गाजा पट्टी), 8 नवंबर (एपी): गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि इजरायल-हमास युद्ध में अब तक 69,000 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए हैं।
गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि 7 अक्टूबर, 2023 को हमास के इजरायल पर हमले के बाद से मृतकों की संख्या 69,169 हो गई है, जबकि 170,685 अन्य घायल हुए हैं।
अधिकारियों ने बताया कि मौतों की संख्या में हालिया उछाल का कारण यह है कि तबाह हुई पट्टी में संघर्ष विराम की घोषणा के बाद से मलबे के नीचे से अधिक शव निकाले गए हैं, और साथ ही पहले से अज्ञात शवों की पहचान की गई है। (एपी) एसकेएस एसकेएस
Category: ब्रेकिंग न्यूज़ (Breaking News)
SEO Tags: #swadesi, #News, Gaza health officials say over 69,000 Palestinians have been killed in Israel-Hamas war so far.
