गुरुग्राम, 4 जून (पीटीआई)
गुरुग्राम पुलिस ने शेयर ट्रेडिंग में अधिक मुनाफे का झांसा देकर लोगों से ठगी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान आयुष कुमार और विवेक पाठक के रूप में हुई है।
साइबर क्राइम थाना मानेसर में शिकायत मिली थी कि व्हाट्सएप ग्रुप्स के जरिए शेयर बाजार में निवेश पर ज्यादा लाभ देने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी की जा रही है।
शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई और मंगलवार को दोनों आरोपियों को उत्तर प्रदेश के आगरा से गिरफ्तार किया गया।
साइबर एसीपी प्रियांशु दीवान ने बताया, “पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि ठगी की रकम में से 25 लाख रुपये विवेक पाठक के बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए थे। पाठक ने यह खाता अपने साथी आयुष को बेच दिया था, जिसके बदले उसे दो प्रतिशत कमीशन मिला।”
उन्होंने बताया, “आयुष, जो पहले एक निजी बैंक में मैनेजर था, ने यह खाता आगे किसी और को बेच दिया और चार प्रतिशत कमीशन लिया।”
पुलिस ने बताया कि मामले की आगे जांच जारी है।
पीटीआई COR HIG HIG

