घना कोहरा छाया दिल्ली, वायु गुणवत्ता गंभीर

New Delhi: The India Gate shrouded in a layer of smog as people make their way during a cold winter morning, at Kartavya Path, in New Delhi, Wednesday, Dec. 24, 2025. The national capital's Air Quality Index (AQI) moved to 'very poor' from 'severe' on Tuesday, according to the Central Pollution Control Board (CPCB).(PTI12_24_2025_000064B)

नई दिल्ली, 18 जनवरी (पीटीआई) राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से 2.3 डिग्री कम है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने भी शहर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है और पूर्वाह्न तक कई स्थानों पर घने कोहरे की चेतावनी दी है।

आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस, पालम में 8 डिग्री, लोधी रोड पर 6.8 डिग्री, रिज क्षेत्र में 7.2 डिग्री और आया नगर में 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सुबह 8.30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 100 प्रतिशत दर्ज की गई।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 444 रहा, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है।

AQI शून्य से 50 के बीच होने पर ‘अच्छा’, 51 से 100 ‘संतोषजनक’, 101 से 200 ‘मध्यम’, 201 से 300 ‘खराब’, 301 से 400 ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 ‘गंभीर’ माना जाता है।