नागपुर, 31 जनवरी (भाषा) नागपुर में अपने घर के सामने खेल रही डेढ़ साल की एक बच्ची की तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई।
वाथोडा पुलिस थाना अधिकारी ने बताया कि यह घटना शुक्रवार दोपहर खारबी इलाके के वैष्णवी लेआउट में हुई।
“प्रियांशी विष्णु देवपाच अपने घर के बाहर खेल रही थी जब एक माल वाहन ने उसे कुचल दिया। उसे पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वाहन चालक विष्णु सावनलाल गौतम (51) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच चल रही है “। पीटीआई सीओआर बीएनएम
वर्गः ब्रेकिंग न्यूज एसईओ Tag: #swadesi, #News घर के सामने खेल रहे बच्चे की तेज रफ्तार गाड़ी की चपेट में आने से मौत

