
नई दिल्ली, 8 मार्च (भाषा)। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में चुनाव आयोग के शीर्ष अधिकारी राज्य में चुनाव तैयारियों का आकलन करने के लिए पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे।
उन्होंने बताया कि रविवार रात कोलकाता पहुंचने वाले शीर्ष चुनाव अधिकारी सोमवार और मंगलवार को राजनीतिक दलों, नागरिक और पुलिस अधिकारियों के साथ बातचीत करेंगे।
पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी की विधानसभाओं का कार्यकाल मई और जून में अलग-अलग तारीखों पर समाप्त होने के साथ, इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अप्रैल में चुनाव होने की संभावना है।
पश्चिम बंगाल में मूल्यांकन के बाद, चुनाव आयोग अन्य चुनावी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का अपना दौरा पूरा करेगा।
इन चार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची का विशेष गहन संशोधन पहले ही पूरा हो चुका है और उनकी संबंधित अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जा चुकी है।
चुनाव प्राधिकरण द्वारा जल्द ही विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा किए जाने की उम्मीद है। पीटीआई NAB RUK RUK
वर्गः ब्रेकिंग न्यूज एसईओ Tag: #swadesi, #News, चुनाव आयोग के शीर्ष अधिकारी 9-10 मार्च को पश्चिम बंगाल में चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे
