छत्तीसगढ़ विस्फोट: बिहार के मृत श्रमिकों के परिजनों को 2 लाख रुपये की सहायता राशि देंगे नीतीश

Patna: Bihar Chief Minister Nitish Kumar, center, visits Gol Ghar, in Patna, Sunday, Jan. 11, 2026. (PTI Photo)(PTI01_11_2026_000042B)

पटना, 23 जनवरी (पीटीआई) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार स्थित एक स्टील संयंत्र में हुए विस्फोट में मारे गए राज्य के प्रवासी मजदूरों की मौत पर शोक व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल हुए बिहार के प्रत्येक मजदूर को 50,000 रुपये की सहायता राशि देने की भी घोषणा की।

गौरतलब है कि गुरुवार को छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के एक स्टील प्लांट में हुए विस्फोट के बाद गर्म राख गिरने से छह मजदूरों की मौत हो गई थी और पांच अन्य झुलसकर घायल हो गए थे।

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) की ओर से जारी बयान में कहा गया,

“मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में स्टील संयंत्र में हुए विस्फोट में राज्य के प्रवासी मजदूरों की मृत्यु से अत्यंत दुखी हैं और मृतकों के निकट परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा करते हैं।”

बयान में यह भी कहा गया कि मुख्यमंत्री ने बिहार के घायल मजदूरों को 50,000 रुपये देने की भी घोषणा की है।

सीएमओ के अनुसार, मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में बिहार के रेजिडेंट कमिश्नर को निर्देश दिया है कि वे छत्तीसगढ़ के संबंधित अधिकारियों के संपर्क में रहें, ताकि मृतकों के शव उनके पैतृक गांवों तक लाने की व्यवस्था की जा सके और हादसे में घायल बिहार के मजदूरों के समुचित इलाज को भी सुनिश्चित किया जा सके।