जनवरी में सकल जीएसटी संग्रह 6.2 प्रतिशत बढ़कर 1.93 लाख करोड़ रुपये से अधिक

The Finance Ministry has notified the excise duty of Rs 2,050 - Rs 8,500 per 1,000 sticks, depending on the length of the cigarette, from February 1. The duty will be over and above the maximum 40 per cent Goods and Services Tax (GST) rate. Currently, cigarettes attract 28 per cent GST, plus a compensation cess at a varied rate. Taxes on cigarettes have remained at the same level in the past 7 years since the introduction of GST in July 2017. PTI GRAPHICS.(PTI01_01_2026_001010002B)

नई दिल्ली, 1 फरवरी (पीटीआई)

सूत्रों ने रविवार को बताया कि जनवरी में सकल वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह 6.2 प्रतिशत बढ़कर 1.93 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया। यह वृद्धि मुख्य रूप से आयात से होने वाले राजस्व में इजाफे के कारण दर्ज की गई।

कुल रिफंड 3.1 प्रतिशत घटकर 22,665 करोड़ रुपये रहा।

हालांकि, शुद्ध (नेट) जीएसटी राजस्व जनवरी में 7.6 प्रतिशत बढ़कर लगभग 1.71 लाख करोड़ रुपये हो गया।

जनवरी में तंबाकू उत्पादों से सेस संग्रह 5,768 करोड़ रुपये रहा। इसकी तुलना में पिछले वर्ष जनवरी में सेस संग्रह 13,009 करोड़ रुपये था, जब कारों तथा तंबाकू उत्पादों सहित लग्जरी, ‘सिन’ और डिमेरिट वस्तुओं पर सेस लगाया जाता था।

22 सितंबर 2025 से प्रभावी रूप से लगभग 375 वस्तुओं पर जीएसटी दरों में कटौती की गई, जिससे वस्तुएं सस्ती हुईं। साथ ही, अब मुआवजा सेस केवल तंबाकू और उससे संबंधित उत्पादों पर ही लगाया जा रहा है, जबकि पहले यह लग्जरी, ‘सिन’ और डिमेरिट वस्तुओं पर भी लागू था। जीएसटी दरों में कटौती का असर कर संग्रह पर पड़ा है।

घरेलू लेन-देन से सकल कर संग्रह 4.8 प्रतिशत बढ़कर 1.41 लाख करोड़ रुपये रहा, जबकि आयात से प्राप्त राजस्व जनवरी में 10.1 प्रतिशत बढ़कर 52,253 करोड़ रुपये हो गया।

पीटीआई जेडी एचवीए

श्रेणी: ब्रेकिंग न्यूज़

SEO टैग्स: #swadesi, #News, Gross GST collections rise 6.2 pc to over Rs 1.93 lakh cr in January