जम्मू-कश्मीरः कश्मीर पुलिस प्रमुख ने खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों के लिए सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की

**EDS: SCREENGRAB VIA PTI VIDEOS** Srinagar: Security personnel stand guard after neutralising Improvised Explosive Device (IED) planted by terrorists on the Srinagar-Baramulla highway in Jammu and Kashmir, Wednesday, Feb. 18, 2026. (PTI Photo) (PTI02_18_2026_000235B)

श्रीनगर, 18 फरवरी (भाषा) कश्मीर के पुलिस प्रमुख वी. के. बिर्दी ने इस महीने के अंत में गुलमर्ग में होने वाले आगामी खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों की तैयारियों की समीक्षा की।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि उत्तरी कश्मीर में रिसॉर्ट में होने वाली घटनाओं के संबंध में गुलमर्ग में एक उच्च स्तरीय सुरक्षा सम्मेलन आयोजित किया गया।

उन्होंने कहा कि सम्मेलन की अध्यक्षता कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) बिर्दी ने की।

प्रवक्ता ने कहा कि पुलिस, सेना, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों, खुफिया एजेंसियों और नागरिक प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने बैठक में भाग लिया।

उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान आगामी कार्यक्रमों के सुचारू और सुरक्षित संचालन को सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था, क्षेत्र वर्चस्व, तैनाती योजनाओं, पहुंच नियंत्रण उपायों, यातायात विनियमन, आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र, भीड़ प्रबंधन और अंतर-एजेंसी समन्वय पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया।

प्रवक्ता ने कहा कि आईजीपी ने सभी एजेंसियों को करीबी तालमेल बनाए रखने और कार्यक्रमों के लिए पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

प्रवक्ता ने कहा कि अधिकारियों ने यह सुनिश्चित करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई कि आगामी कार्यक्रम सुरक्षित और अच्छी तरह से समन्वित तरीके से आयोजित किए जाएं। पीटीआई एसएसबी हाई हाई

Category: ब्रेकिंग न्यूज एसईओ टैग्सः #swadesi, #News, J-K: कश्मीर पुलिस प्रमुख ने खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों के लिए सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की