जम्मू, 22 जनवरी (भाषा) अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के आरोप में 2024 से यहां की एक जेल में बंद एक पाकिस्तानी व्यक्ति की गुरुवार को सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
मोहम्मद रफीक को 2024 में सांबा जिले के रामगढ़ सेक्टर में अवैध रूप से अंतर्राष्ट्रीय सीमा पार करने के बाद गिरफ्तार किया गया था। उन्हें जम्मू की उच्च सुरक्षा वाली कोट भलवाल जेल में रखा गया था।
रफीक पर विदेशी अधिनियम के तहत मुकदमा चल रहा था।
एक अधिकारी ने बताया कि उन्होंने बुधवार को पेट में तेज दर्द की शिकायत की और उन्हें इलाज के लिए जीएमसी अस्पताल ले जाया गया।
उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी औपचारिकताओं के लिए मुर्दाघर में भेज दिया गया है, जो शुक्रवार को किया जाएगा। पीटीआई तास एनएसडी एनएसडी
वर्गः ब्रेकिंग न्यूज एसईओ Tag: #swadesi, #News, जम्मू अस्पताल में पेट दर्द की शिकायत के लिए इलाज के दौरान पाकिस्तानी कैदी की मौत

