जम्मू, 28 जनवरी (भाषा) विशेष सुरक्षा बल (एसएसएफ) के एक जवान की बुधवार को यहां रोटरी चौक के पास एक कार की चपेट में आने से मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि सेलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल सनी सलगोत्रा को लोक भवन में तैनात किया गया था और वह उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की सुरक्षा के लिए तैनात सुरक्षा दल का हिस्सा थे।
सिन्हा ने “दुर्भाग्यपूर्ण” सड़क दुर्घटना में एसएसएफ कर्मियों के निधन पर शोक व्यक्त किया। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि उपराज्यपाल ने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार के लिए शक्ति की प्रार्थना की।
इस बीच, राजौरी जिले में मुरादपुर-बाथूनी के पास एक यात्री बस दुर्घटना का शिकार हो गई, जिसमें एक शिशु सहित 11 यात्री घायल हो गए।
अधिकारियों ने बताया कि बस राजौरी से डूंगी केरी जा रही थी और सभी घायलों को जीएमसी एसोसिएटेड अस्पताल, राजौरी ले जाया गया। पीटीआई टीएएस आरएचएल
Category: ब्रेकिंग न्यूज एसईओ टैग्सः #swadesi, #News, जम्मू में सड़क दुर्घटना में एसएसएफ जवान की मौत, एलजी ने जताया शोक

