जम्मू, 2 जून (पीटीआई): जम्मू रेलवे स्टेशन को लेकर मिली बम की धमकी झूठी साबित हुई। सुरक्षा एजेंसियों द्वारा स्टेशन परिसर की गहन तलाशी के बाद पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार शाम एक अज्ञात कॉलर ने मुख्य रेलवे स्टेशन पर बम होने की सूचना दी थी। पुलिस और रेलवे पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पूरे स्टेशन की गहन तलाशी ली, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।
अधिकारी ने बताया कि कॉलर की पहचान की प्रक्रिया जारी है।
अधिकारियों के अनुसार, रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात स्टेशन पर संयुक्त तलाशी अभियान कई घंटों तक चला।
सर्च ऑपरेशन के दौरान स्निफर डॉग्स और मेटल डिटेक्टर का भी इस्तेमाल किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की निगरानी में तलाशी अभियान चलाया गया और स्टेशन पर सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है।
Share
Export
Rewrite

