जापान मास्टर्स के सेमीफाइनल में पहुँचे लक्ष्‍य सेन

IMAGE CREDIT: WIKIPEDIA

कुमामोटो (जापान), 13 नवम्बर (PTI) — भारत के शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने सिंगापुर के पूर्व विश्व चैंपियन लो कियान यू को हराकर 4,75,000 अमेरिकी डॉलर इनामी कुमामोटो मास्टर्स जापान के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

कॉमनवेल्थ गेम्स चैंपियन और सातवीं वरीयता प्राप्त सेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्व नंबर 9 लो को केवल 40 मिनट में 21-13, 21-17 से हराया। इसके साथ ही कैरियर के 13 मुकाबलों में यह उनके खिलाफ सेन की सातवीं जीत है।

विश्व नंबर 15 सेन, जो सितंबर में हांगकांग ओपन के उपविजेता रहे थे, अब सेमीफाइनल में जापान के छठी वरीयता प्राप्त और विश्व नंबर 13 केंटा निशिमोटो का सामना करेंगे।

6-3 के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड के साथ उतरे सेन ने पूरे मैच में बेहतरीन नियंत्रण दिखाया और लो को परास्त किया, जो हाल में खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं।

पहले गेम की शुरुआत में दोनों 4-4 से बराबरी पर थे, लेकिन सेन ने ब्रेक तक 11-8 की बढ़त बना ली। ब्रेक के बाद लगातार छह अंक लेकर वह 18-9 से आगे हो गए और गेम आसानी से अपने नाम किया।

दूसरे गेम में लो ने बेहतर चुनौती दी और स्कोर 9-9 से बराबर रहा, लेकिन सेन ने फिर बढ़त बनाते हुए स्कोर 15-9 कर लिया। लो ने अंतर घटाकर 17-18 कर दिया, लेकिन सेन ने शांत रहते हुए मैच जीत लिया।