जेफ्री एप्सटीन से जुड़े राजनयिक की जगह ब्रिटेन ने अमेरिका के लिए नए राजदूत की नियुक्ति की

Britain's Prime Minster Keir Starmer departs 10 Downing Street to go to the House of Commons for his weekly Prime Minister's Questions in London, Wednesday, Dec. 3, 2025. AP/PTI(AP12_03_2025_000447B)

लंदन, 19 दिसंबर (एपी) ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीयर स्टार्मर ने गुरुवार को संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए नए ब्रिटिश राजदूत की नियुक्ति की, जिससे उस राजनयिक की जगह ली गई है जिसे दोषी यौन अपराधी जेफ्री एप्सटीन से संबंधों के कारण बर्खास्त किया गया था।

वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र में ब्रिटेन के स्थायी प्रतिनिधि क्रिश्चियन टर्नर, पीटर मैंडेलसन की जगह लेंगे, जिन्हें एप्सटीन से उनकी दोस्ती के कारण सितंबर में पद से हटा दिया गया था।

यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यूरोप के प्रति आलोचनात्मक रहे हैं और जब स्टार्मर तथा उनके यूरोपीय समकक्ष यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं कि रूस और यूक्रेन के बीच अमेरिका की मध्यस्थता से होने वाली किसी भी शांति योजना में कीव असुरक्षित न रह जाए।

स्टार्मर ने कहा, “यूनाइटेड किंगडम और यूनाइटेड स्टेट्स के बीच एक अत्यंत विशेष संबंध है, और एक उत्कृष्ट राजनयिक के रूप में क्रिश्चियन का व्यापक अनुभव इस विशिष्ट रूप से घनिष्ठ रिश्ते को समर्थन देगा और यह सुनिश्चित करेगा कि यह आगे भी फलता-फूलता रहे।”

वरिष्ठ राजनयिक टर्नर अमेरिकी सहमति मिलने के बाद यह भूमिका संभालेंगे। इससे पहले वह विदेश, राष्ट्रमंडल एवं विकास कार्यालय में राजनीतिक निदेशक और पाकिस्तान में उच्चायुक्त रह चुके हैं।

अनुभवी राजनेता मैंडेलसन ने मई में दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते की घोषणा के दौरान ट्रंप प्रशासन को ब्रिटिश वस्तुओं पर भारी शुल्क लगाने से रोकने में अहम भूमिका निभाई थी। (एपी) आरडी आरडी

श्रेणी: ब्रेकिंग न्यूज़

एसईओ टैग्स: #swadesi, #News, जेफ्री एप्सटीन से जुड़े राजनयिक की जगह ब्रिटेन ने अमेरिका के लिए नए राजदूत की नियुक्ति की