रांची, 31 दिसंबर (भाषा)। रांची में दो महिलाओं सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 15 लाख रुपये की ब्राउन शुगर जब्त की गई है।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री में कुछ ड्रग पेडलर्स के शामिल होने की गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक अभियान शुरू किया गया और मंगलवार को सदर पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र के तहत तिरिल इलाके के शांति नगर में दो महिलाओं सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस अधीक्षक (शहर) पारस राणा ने कहा, “हमने दो महिलाओं सहित सात ड्रग पेडलर्स को गिरफ्तार किया है और 85.71 ग्राम ब्राउन शुगर, सात मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल, 7,300 रुपये नकद और एक इलेक्ट्रिक वजन मशीन जब्त की है।
उन्होंने कहा, “हमने छापे में एक लड़की को भी हिरासत में लिया है। आरोपियों में से एक की आपराधिक पृष्ठभूमि है, उसके खिलाफ रांची के कई पुलिस थानों में 16 मामले लंबित हैं।
नार्कोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम, 1985 की धाराओं के तहत सदर पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीटीआई आरपीएस आरपीएस एसीडी
वर्गः ब्रेकिंग न्यूज एसईओ #swadesi, #News झारखंडः 2 महिलाओं समेत 7 गिरफ्तार, 15 लाख की ब्राउन शुगर जब्त

