मेदिनीपुर, 1 फरवरी (भाषा)। झारखंड के पलामू में जादू-टोना करने के संदेह में एक दंपति और उनके 18 वर्षीय बेटे की कथित तौर पर हत्या कर दी गई।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार देर रात हुए हमले में उनकी नाबालिग बेटी भी घायल हो गई।
उन्होंने बताया कि शव रविवार को पनकी थाना क्षेत्र में उनके घर से बरामद किए गए।
लेसलीगंज के उप-मंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) मनोज कुमार झा ने पीटीआई-भाषा से कहा, “प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि मामला जादू-टोना के संदेह से संबंधित है।
झा ने कहा कि दोषियों को पकड़ने के लिए तलाशी जारी है।
उन्होंने बताया कि लड़की को गंभीर चोटें आई हैं और उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मृतकों की पहचान विजय भुइयां (45), उनकी पत्नी कालिया देवी (40) और उनके बेटे छोटू भुइयां के रूप में हुई है।
शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मेदिनीराई मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (MMCH) भेज दिया गया है। पीटीआई आरपीएस कोर एनएएम आरबीटी
Category: ब्रेकिंग न्यूज एसईओ टैग्सः #swadesi, #News, झारखंड के पलामू में जादू-टोना के संदेह में दंपति, बेटे की ‘हत्या’

