झारखंड के रामगढ़ में ऑटो पलटने से कॉलेज छात्र की मौत

College student dies as autorickshaw overturns in Jharkhand’s Ramgarh

रामगढ़, 3 जनवरी (एजेंसी) झारखंड के रामगढ़ जिले में शनिवार को एक ऑटोरिक्शा के पलट जाने से कॉलेज की एक छात्रा की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना रामगढ़ थाना क्षेत्र के छत्तीस बाजार में हुई।

कोठार गांव की रहने वाली नेहा कुमारी रामगढ़ कॉलेज की छात्रा थी। पुलिस ने कहा कि उसने परीक्षा के लिए लगभग 23 किलोमीटर दूर भुरकुंडा में जे. एम. कॉलेज जाने के लिए ऑटोरिक्शा किराए पर लिया था।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना के बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद फरार हुए ऑटोरिक्शा चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आक्रोशित स्थानीय लोगों ने रामगढ़-बोकारो राजमार्ग को कई घंटों तक अवरुद्ध कर दिया। पीटीआई CORR ANB SOM

वर्गः ब्रेकिंग न्यूज एसईओ टैगः #swadesi, #News, झारखंड के रामगढ़ में ऑटो पलटने से कॉलेज छात्र की मौत