झारखंड में ईद-ए-मिलाद धार्मिक उल्लास के साथ मनाई गई

Ajmer: People take part in a procession on the occasion of the ‘Eid Milad-un-Nabi’ festival, which commemorates the birthday of prophet Muhammad, at the Ajmer Sharif Dargah, in Ajmer, Rajasthan, Friday, Sept. 5, 2025. (PTI Photo) (PTI09_05_2025_000122B)

रांची/धनबाद (झारखंड), 5 सितम्बर (भाषा) मुस्लिम समुदाय ने शुक्रवार को पूरे झारखंड में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी को धार्मिक उत्साह के साथ मनाया। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।

यह त्योहार पैगंबर मोहम्मद के जन्म दिवस का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस अवसर पर शुभकामनाएं दीं।

रांची में जिले के अलग-अलग हिस्सों से धार्मिक जुलूस निकाले गए, जो डोरंडा स्थित रिसालदार बाबा मैदान में जाकर संपन्न हुए।

धनबाद जिले में भी मुस्लिम श्रद्धालुओं ने धार्मिक जुलूस निकाले और शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाया। जमशेदपुर में भी ईद-ए-मिलाद मनाई गई।

श्रेणी : ब्रेकिंग न्यूज़

एसईओ टैग्स : #swadesi, #News, झारखंड में ईद-ए-मिलाद धार्मिक उल्लास के साथ मनाई गई