रांची, 18 जनवरी (पीटीआई) झारखंड की राजधानी रांची में जमीन से जुड़े विवाद को लेकर हुई हिंसक झड़प में दो भाइयों समेत तीन लोग गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, यह घटना शनिवार रात पिस्का मोड़ के पास हुई, जहां जमीन सौदे से जुड़े 55 लाख रुपये के बंटवारे को लेकर दो समूहों के बीच विवाद के बाद हिंसा भड़क गई।
रांची के पुलिस अधीक्षक (शहर) परस राणा ने कहा, “दोनों पक्षों की ओर से फायरिंग हुई। एक पक्ष से आकाश सिंह और विकास सिंह नामक दो भाई, जबकि दूसरे पक्ष का एक अन्य व्यक्ति गोली लगने से घायल हुआ।”
उन्होंने बताया कि पूछताछ के लिए 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
अधिकारी ने कहा कि सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और मामले की जांच जारी है।

