
मुंबई, 8 फरवरी (पीटीआई)
टी20 विश्व कप के अपने पहले मुकाबले में इंग्लैंड ने रविवार को यहां नेपाल के खिलाफ 20 ओवर में 7 विकेट पर 184 रन बनाए।
पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट वानखेड़े स्टेडियम में जल्दी आउट हो गए। इसके बाद जैकब बेथेल ने 35 गेंदों पर 55 रन और हैरी ब्रूक ने 32 गेंदों पर 53 रन की अहम पारियां खेलकर टीम की पारी को संभाला।
विल जैक्स 18 गेंदों पर 39 रन बनाकर नाबाद रहे।
संक्षिप्त स्कोर:
इंग्लैंड: 20 ओवर में 7 विकेट पर 184 रन
(जैकब बेथेल 55, हैरी ब्रूक 53)
(पीटीआई)
