टेक्सास के गवर्नर के अनुसार घातक बाढ़ के बाद 160 से अधिक लोग अब भी लापता

टेक्सास में भीषण बाढ़ के चार दिन बाद 160 से अधिक लोग अब भी लापता हैं, जबकि मृतकों की संख्या 100 से अधिक हो गई है। गवर्नर ग्रेग एबॉट ने मंगलवार को बताया कि सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र केर काउंटी है, जहां ऐतिहासिक क्रिश्चियन समर कैंप ‘कैंप मिस्टिक’ सहित कई यूथ कैंप और कैम्पग्राउंड बाढ़ की चपेट में आए

गुप्तादालुपे नदी के किनारे बसे इन इलाकों में 4 जुलाई की सुबह अचानक भारी बारिश हुई, जिससे नदी का जलस्तर 26 फीट से अधिक बढ़ गया और सैकड़ों लोग पानी में फंस गए। अकेले कैंप मिस्टिक में कम से कम 27 बच्चों और कर्मचारियों की मौत हुई, जबकि कुछ अभी भी लापता हैं

रेस्क्यू टीमों और स्वयंसेवकों ने अब तक सैकड़ों लोगों को बचाया है, लेकिन अधिकारियों के मुताबिक, जीवित लोगों को ढूंढने की उम्मीद अब बेहद कम है। बाढ़ के कारण सड़कें, घर, और कैम्प पूरी तरह तबाह हो गए हैं।

स्थानीय प्रशासन पर समय पर चेतावनी न देने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। केर काउंटी के अधिकारियों ने बताया कि उनके पास बाढ़ की चेतावनी देने के लिए कोई स्थानीय सिस्टम नहीं था, और पूर्व में फंड की कमी के कारण इस तरह की व्यवस्था नहीं बन पाई थी

गवर्नर एबॉट ने कहा, “जब तक हर लापता व्यक्ति का पता नहीं चल जाता, हम रुकेंगे नहीं।” राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राज्य को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है और शुक्रवार को टेक्सास का दौरा करने की योजना बनाई है

यह बाढ़ टेक्सास के इतिहास की सबसे घातक बाढ़ में से एक मानी जा रही है, जिसमें अब तक 100 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है और सैकड़ों मील क्षेत्र प्रभावित हुआ है

Category: ब्रेकिंग न्यूज़

SEO Tags: #swadesi, #News, टेक्सास के गवर्नर के अनुसार घातक बाढ़ के बाद 160 से अधिक लोग अब भी लापता