बीड, 28 जनवरी (भाषा) जिले के माजरसुम्बा-पटोदा मार्ग पर बुधवार शाम एक ट्रक से टक्कर के बाद मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान बीड तहसील के मोरगांव गांव के निवासी संतोष मधुखर कागडे (45) के रूप में हुई है।
कागडे शाम करीब 7.30 बजे अपने गांव लौट रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक ने जाधव वस्ती के पास दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी।
पुलिस ने कहा कि ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया जा रहा है। पीटीआई कोर केआरके
वर्गः ब्रेकिंग न्यूज एसईओ Tag: #swadesi, #News, ट्रक-मोटरसाइकिल की टक्कर में एक की मौत

