डावोस में ‘प्रौद्योगिकी के लोकतंत्रीकरण’ को लेकर वैश्विक जिज्ञासा: वैष्णव

**EDS: THIRD PARTY IMAGE** In this image posted on Jan. 20, 2026, Union Minister for Railways Ashwini Vaishnaw during a meeting at the World Economic Forum 2026, in Davos, Switzerland. (@AshwiniVaishnaw/X via PTI Photo) (PTI01_20_2026_000460B)

डावोस, 21 जनवरी (पीटीआई) केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को कहा कि दुनिया में प्रौद्योगिकी के लोकतंत्रीकरण को लेकर काफी जिज्ञासा है और यह सुनिश्चित करने का यही सही तरीका है कि एआई और अन्य सभी तकनीकी नवाचारों का लाभ सभी तक पहुंचे।

विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की वार्षिक बैठक के इतर यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार अधिक राज्यों का डब्ल्यूईएफ प्रतिनिधिमंडलों में शामिल होने का स्वागत करेगी, क्योंकि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सहकारी संघवाद के मंत्र को आगे बढ़ा रही है।

इस वर्ष डावोस में 10 राज्य मौजूद हैं। एक प्रश्न के उत्तर में मंत्री ने कहा कि राज्यों की संख्या जितनी अधिक होगी, उतना ही बेहतर है।

उन्होंने कहा, “केंद्र सरकार की ओर से हम निश्चित रूप से उन सभी राज्यों का स्वागत करते हैं जो भाग लेना चाहते हैं और हम उन्हें इस पूरी प्रक्रिया का हिस्सा बनने में मदद करते हैं। हम उन्हें यहां कारोबारी नेताओं और अन्य नेताओं के साथ सही तरह की बैठकें आयोजित करने में भी सहायता करते हैं।”

इसी ब्रीफिंग में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि डावोस में भारत की मौजूदगी प्रमुख रूप से दर्ज हो रही है और “हम सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए सहकारी संघवाद के मंत्र का पालन करते हुए यहां हैं।”

उन्होंने कहा, “हमें यहां सर्वोत्तम प्रथाओं के बारे में जानने को मिलता है और कुछ समझौता ज्ञापन (एमओयू) भी हस्ताक्षरित होते हैं।”

फडणवीस ने कहा, “महाराष्ट्र के लिए इस बार हमने कुछ रणनीतिक और ज्ञान साझेदारियों पर हस्ताक्षर किए हैं, जिनमें मेडटेक जैसे क्षेत्र भी शामिल हैं।”

उन्होंने कहा कि ऐसे प्रतिनिधिमंडल भारत को वैश्विक स्तर पर एक मंच प्रदान करने में मदद करते हैं।

वैष्णव ने कहा कि एक बैठक में सभी शीर्ष सेमीकंडक्टर नेता मौजूद थे, जहां उन्होंने भारत में किए गए कार्यों की सराहना की।

उन्होंने कहा, “इसी तरह, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और प्रौद्योगिकी के लोकतंत्रीकरण पर हम जो काम कर रहे हैं, उसे लेकर भी व्यापक सराहना है।”

अमेरिका के साथ व्यापार वार्ता पर एक सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा, “हम दुनिया के लिए एक भरोसेमंद साझेदार हैं।” पीटीआई बीजे एआरआई

श्रेणी: ब्रेकिंग न्यूज़

एसईओ टैग्स: #swadesi, #News, डावोस में प्रौद्योगिकी के लोकतंत्रीकरण को लेकर दुनिया में जिज्ञासा: वैष्णव