
बैंकॉक, 22 अगस्त (एपी) थाईलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री थाकसिन शिनावात्रा ने कहा कि उन्हें शुक्रवार को एक अदालत ने शाही मानहानि के मामले में बरी कर दिया है।
उनके वकील ने भी फैसले की पुष्टि की, लेकिन बैंकॉक आपराधिक न्यायालय ने तुरंत कोई बयान जारी नहीं किया।
राजशाही की मानहानि करने से संबंधित कानून, जिसे “लेसे मैजेस्टे” के नाम से जाना जाता है, के लिए तीन से 15 साल की जेल की सजा का प्रावधान है। यह दुनिया भर में इस तरह के सबसे कठोर कानूनों में से एक है और थाईलैंड में सरकार के आलोचकों को दंडित करने के लिए इसका इस्तेमाल तेज़ी से बढ़ रहा है। (एपी) आरडी आरडी
श्रेणी: ब्रेकिंग न्यूज़
एसईओ टैग: #स्वदेशी, #समाचार, थाईलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री थाकसिन शिनावात्रा का कहना है कि उन्हें शाही मानहानि के मामले में बरी कर दिया गया है।
