
बैंकॉक, 12 दिसंबर (AP): थाईलैंड के प्रधानमंत्री अनुतिन चर्णवीराकुल को शुक्रवार को संसद भंग करने की शाही अनुमति मिल गई, जिससे अगले वर्ष की शुरुआत में आम चुनाव का मार्ग प्रशस्त हो गया।
प्रतिनिधि सभा के चुनाव शाही आदेश जारी होने के 45 से 60 दिनों के भीतर होंगे। इस अवधि में अनुतिन सीमित अधिकारों वाली एक कार्यवाहक सरकार का नेतृत्व करेंगे और नया बजट मंजूर नहीं कर सकेंगे।
अनुतिन ने गुरुवार देर रात अपने फेसबुक पर पोस्ट किया, “मैं सत्ता जनता को लौटाना चाहता हूं।” यह कदम एक जटिल राजनीतिक समय में उठाया गया है, क्योंकि थाईलैंड लंबे समय से विवादित सीमा दावों को लेकर कंबोडिया के साथ बड़े पैमाने पर संघर्ष में शामिल है। (AP) RUK RUK
श्रेणी: ब्रेकिंग न्यूज़
SEO टैग्स: #swadesi, #News, थाई प्रधानमंत्री को संसद भंग करने और अगले वर्ष की शुरुआत में चुनाव कराने की मंजूरी
