दक्षिण कोरिया ने सीमा पर आकस्मिक सशस्त्र झड़प रोकने के लिए उत्तर कोरिया को वार्ता का प्रस्ताव दिया

In this photo provided by North Korean government, the coffin of Kim Yong Nam, North Korea's long time ceremonial head of state, is carried out by hearse in Pyongyang, North Korea Wednesday, Nov. 5, 2025. Independent journalists were not given access to cover the event depicted in this image distributed by the North Korean government. The content of this image is as provided and cannot be independently verified. Korean language watermark on image as provided by source reads: "KCNA" which is the abbreviation for Korean Central News Agency. AP/PTI(AP11_06_2025_000012B)

सियोल, 17 नवम्बर (एपी) दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया के साथ तनाव कम करने और दोनों देशों के सीमा रेखा को स्पष्ट करने के लिए वार्ता का प्रस्ताव दिया है। दक्षिण कोरिया ने कहा कि उत्तर कोरियाई सैनिकों द्वारा बार-बार सीमा का उल्लंघन करने से सशस्त्र झड़प की आशंका बढ़ गई है।

दक्षिण कोरिया की सेना के अनुसार, पिछले वर्ष से उत्तर कोरिया द्वारा सीमा पर रक्षा व्यवस्थाओं को मजबूत करने के दौरान उसके सैनिक कई बार सैन्य सीमांकन रेखा (एमडीएल) का उल्लंघन कर चुके हैं, जिसके बाद दक्षिण कोरिया को चेतावनी स्वरूप गोली चलानी पड़ी। उत्तर कोरिया ने इन आरोपों से इनकार किया है और कहा है कि उसके सैनिक उसकी ही धरती पर काम कर रहे थे, साथ ही उसने अनिर्दिष्ट प्रतिक्रिया की चेतावनी भी दी है।

दक्षिण कोरिया के उप रक्षा नीति मंत्री किम होंग-चियोल ने सोमवार को बताया कि दक्षिण कोरिया आकस्मिक सशस्त्र संघर्ष रोकने और तनाव कम करने के लिए सैन्य वार्ता का प्रस्ताव दे रहा है। उनका कहना है कि कोरियाई युद्ध (1950-53) के अंत में बनाए गए कई एमडीएल पोस्ट नष्ट हो चुके हैं, जिसके कारण दोनों देशों के बीच सीमा रेखा को लेकर अलग-अलग व्याख्याएं सामने आ रही हैं।

यह स्पष्ट नहीं है कि उत्तर कोरिया इस वार्ता प्रस्ताव को स्वीकार करेगा या नहीं। 2019 में उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन और तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच परमाणु वार्ता विफल होने के बाद से उत्तर कोरिया दक्षिण कोरिया और अमेरिका दोनों के साथ संवाद से दूरी बनाए हुए है।

कुछ विश्लेषकों का कहना है कि दक्षिण कोरिया की उदारवादी सरकार, जिसका नेतृत्व राष्ट्रपति ली जे म्युंग कर रहे हैं, उत्तर कोरिया के साथ संवाद के रास्ते दोबारा खोलने की कोशिश कर रही है।

पिछले वर्ष किम जोंग उन ने घोषणा की थी कि उत्तर कोरिया अब दक्षिण कोरिया के साथ शांतिपूर्ण एकीकरण के लक्ष्य को छोड़ रहा है और उसने उत्तर को दक्षिण कोरिया को स्थायी शत्रु के रूप में चिह्नित करने के लिए अपने संविधान में संशोधन का आदेश दिया था। इसके बाद दक्षिण कोरिया की सेना ने सीमा क्षेत्रों में उत्तर कोरिया द्वारा एंटी-टैंक अवरोधक जोड़ने और अधिक बारूदी सुरंगें लगाने का पता लगाया है।

करीब 248 किमी लंबी और 4 किमी चौड़ी कोरियाई सीमा दुनिया की सबसे सशस्त्र सीमाओं में से एक है। अनुमान है कि सीमा के अंदर और आसपास लगभग 20 लाख बारूदी सुरंगें बिछाई गई हैं। दोनों ओर कंटीले तार, टैंक रोधी अवरोधक और भारी संख्या में सैनिक तैनात हैं। यह सब कोरियाई युद्ध की विरासत है, जिसका अंत युद्धविराम से हुआ था, न कि शांति समझौते से।

(एपी) SCY SCY

श्रेणी: ब्रेकिंग न्यूज़

SEO टैग्स: #swadesi, #News, South Korea offers talks with North to prevent accidental armed clash at border