टोक्यो, 19 नवंबर (AP): दक्षिण-पश्चिम जापान के एक मोहल्ले में भड़की आग ने बुधवार सुबह तक विकराल रूप ले लिया था, जिसके कारण दमकलकर्मियों को उसे नियंत्रित करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है और 170 से अधिक लोगों को अपने घर खाली करने पड़े।
जापान की फायर एंड डिजास्टर मैनेजमेंट एजेंसी के अनुसार, कम से कम 170 घरों को नुकसान पहुंचा है और 70 वर्षीय एक व्यक्ति का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है।
यह आग मंगलवार शाम को तेज हवाओं के दौरान ओइटा शहर के एक मछली पकड़ने वाले बंदरगाह के पास लगी और देखते ही देखते जंगल की ओर फैल गई। ओइटा, क्यूशू नामक दक्षिणी द्वीप पर स्थित है।
एक स्थानीय निवासी ने क्योदो न्यूज एजेंसी को बताया कि वह अपने अधिकांश सामान छोड़कर जल्दबाजी में घर से निकली क्योंकि आग “पलक झपकते ही फैल गई।” (AP) OZ OZ
वर्ग: ताज़ा खबर
SEO टैग्स: #swadesi, #News, Fire burning in southwestern Japan damages 170 homes, forces evacuations

