दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में ऑडी और मोटरसाइकिल की टक्कर में मासूम घायल

नई दिल्ली, 19 जून (पीटीआई) — दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन इलाके में गुरुवार को ऑडी कार और मोटरसाइकिल के बीच हुई दुर्घटना में 18 माह का एक बच्चा घायल हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि हजरत निजामुद्दीन क्षेत्र में ऑडी कार और मोटरसाइकिल के बीच दुर्घटना की सूचना मिली थी। हालांकि इस हादसे में किसी की मौत नहीं हुई, लेकिन एक बच्चा घायल हुआ है।

दक्षिण-पूर्वी जिले के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) हेमंत तिवारी ने बताया, “बच्चे को एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।”

उन्होंने कहा कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

पीटीआई SSJ SSJ AMJ AMJ