नई दिल्ली, 17 जून (पीटीआई)
दिल्ली एयरपोर्ट पर मंगलवार शाम खराब मौसम के चलते कुल 12 उड़ानों का रूट डायवर्ट किया गया। एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में प्रतिकूल मौसम की वजह से दोपहर 3 बजे से 4 बजे के बीच 12 फ्लाइट्स को अन्य हवाई अड्डों की ओर मोड़ा गया।
एयर इंडिया ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी दी कि दिल्ली में खराब मौसम के कारण उनकी उड़ानों के संचालन पर असर पड़ा है और कुछ उड़ानों का रूट डायवर्ट करना पड़ा है।
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (IGIA), जिसे दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) संचालित करता है, देश का सबसे व्यस्त एयरपोर्ट है। वर्तमान में यहां तीन रनवे चालू हैं, जबकि एक रनवे अपग्रेडेशन के लिए बंद है।

