दिल्ली के नरेला में हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली, 6 जुलाई (पीटीआई) — बाहरी उत्तरी दिल्ली के नरेला इलाके में दबदबा दिखाने के लिए शादी समारोह में फायरिंग करने के आरोप में 32 वर्षीय युवक को रविवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान नरेला निवासी पवन खत्री उर्फ चाची के रूप में हुई है, जिसे एक पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा गया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

डीसीपी (आउटर नॉर्थ) हरेश्वर वी. स्वामी ने बताया, “पूछताछ में खत्री ने बताया कि उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह 2024 में जेल से बाहर आया था। दोबारा दबदबा कायम करने के लिए उसने कुछ दिन पहले शादी समारोह में हवाई फायरिंग की थी, जिसका वीडियो बाद में वायरल हो गया।”

पुलिस ने आरोपी को रविवार तड़के गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ नरेला थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि हथियार के स्रोत और खत्री के संभावित साथियों की पहचान के लिए आगे पूछताछ की जा रही है।

श्रेणी: ब्रेकिंग न्यूज़

एसईओ टैग्स: #swadesi, #News, Man held with firearm in Delhi’s Narela