
नई दिल्ली, 5 जून (पीटीआई)
दिल्ली के फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके में गुरुवार सुबह एक घर में आग लग गई। दिल्ली फायर सर्विस के अनुसार, आग लगने की सूचना सुबह करीब 9:45 बजे मिली, जिसके बाद मौके पर पांच दमकल गाड़ियां भेजी गईं।
फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने का प्रयास कर रही है।
फिलहाल किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है।
आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
पीटीआई BM MPL MPL
